Saturday, 25 January 2025

अहंकारी इंसान

 


#इंदु_बाला_सिंह 


कुछ बच्चों में बड़े होने के बाद अहंकार जन्म ले लेता है ।


वे अपने माता पिता में दोष ढूँढते हैं ।  


जो इंसान अपने माता पिता का कृतज्ञ नहीं है वह भला 


ऑफिस में , मित्र मंडली में कैसे सामंजस्य बिठा पायेगा ।


हमें पाल पोस कर माँ बड़ा करती है । पिता आर्थिक और 


सामाजिक सुरक्षा देता है हमें । अगर आप सिंगल पैरेंट 


के संतान हैं तो उसका कार्यभार अपनी संतान को बड़ा 


करने में कितना बढ़ता है यह आम लोग नहीं समझ पाते ।


हमें बड़े हो कर अपने पालनहार को सम्मान और सुरक्षा 


देनी चाहिये ।


ख़बरें चलतीं हैं । मुहल्ले के महिलायें बतियातीं हैं घरों 


के कहानियाँ ।कितनी नालायक होगी वह औलाद   


छलनी ले कर सारा समय अपने माँ बाप की ग़लतियों 


को छान कर निकालता है । 


गाँव में आम बोल चाल में कहते हैं ईश्वर में भी दोष था 


तो हम तो आम इंसान हैं हमसे भी ग़लतियाँ होती हैं । 


परिवार में ग़लतियों को नज़रअंदाज़ किया जाता है । 


तभी तो रिश्ते निभते हैं ।


जिसने सबल होने के बाद माँ में दोष निकाला । पिता 


को सम्मान न दिया वह इंसान सम्मान लायक नहीं है ।



No comments:

Post a Comment

मुंबई में कुछ वर्ष

  कुछ साल मुंबई में क्या रही कि मोहित हो गई म्हारष्ट्र के कल्चर से । छोटी छोटी लड़कियां लड़के कॉलोनी के प्रोग्राम में नृत्य करते थ...