Wednesday, 1 October 2025

इस्पात नगरी में दुर्गा पूजा ।

 

 

राउरकेला में दुर्गा पूजा जम के मनती है । जितने सेक्टर उतने पूजा पंडाल । इसके अलावा टेलीफोन भवन के पास विशाल पंडाल बनाया है।

 

पूजा पंडाल के इर्दगिर्द छोटे मोटे  हैंड बैग के दुकान । समोसा जलेबी चाय की दुकान तो खुलेगी ही । अब तो स्वच्छता के प्रमाण के स्वरूप बोतलों में पेय जल भी बिकते हैं ।

 

कल रात नौ बजे निकली सड़क पर । हर सेक्टर के मुहाने पर भीड़ ही भीड़ ।पुलिस चौकस । पंडाल तक दुर्गा का दर्शन करने भीड़ एक रास्ते से जा रही थी और दूसरे रास्ते से निकल रही थी । पुलिस किसी को एक जगह टिकने नहीं दे रही थी ।

 

पूरे रिंग रोड पर सड़क की बैन तरफ कारें पार्क थीं । मैदान में स्कूटर पार्क थे । मजदूर भी ऑटो में भर भर आते जाते दिख रहे थे ।

 

सेक्टर शांत था पर उसके पूजा पंडाल जोश से भरे थे ।

 

चलते स्कूटर , मोटरसाइकिल इत्यादि पर मां बाप के बीच में दुबके बच्चे सड़क को उत्सुक निगाहों से देख रहे थे ।

 

कल विजय दशमी है । पूजा खत्म। उसके बाद मूर्ति विसर्जन हो जाएगा ।

 

सेल के कर्मचारियों के पूजा बोनस से उनके परिवार खुश होते हैं । नए कपड़े परिवार का हर सदस्य खरीदता है।

 

मूर्ति विसर्जन के बाद हर व्यक्ति कामना करता है दूसरे साल फिर दुर्गा पूजा फिर ऐसे ही जोश के साथ मने ।

No comments:

Post a Comment

मध्यवर्ग के युवा

काम है । छोटे छोटे काम हैं । जिसके पास उस काम का कौशल है वे काम भी रहे हैं ।  मोची  जूते सिल कर , पॉलिश कर के , हैंड बैग , कैरी बैग में टांक...