काम है । छोटे छोटे काम हैं । जिसके पास उस काम का कौशल है वे काम भी रहे हैं ।
मोची जूते सिल कर , पॉलिश कर के , हैंड बैग , कैरी बैग में टांका लगा कर कमाते हैं।
मनिहारीवाले ठेला लगा के हर मॉल दस रुपये के साथ चूड़ी , क्लिप , चाय की छननी रसोई की जरूरत की चीजें बेच कर कमाते हैं ।
रद्दीवाला पुराना अखबार , लोहा , टूटा प्लास्टिक खरीद कर बेचता है कबाड़ी को और कमाई करता है ।
ड्राइवर ऑटोरिक्शा चला कर कमाता है ।
फ्लिपकार्ट , ऐमजॉन , बिगबास्केट के कोरियर सर्विसवाले हमारे घर सामान पहुंचा कर कमाते हैं ।
अनगिनत काम गिना सकती हूँ । ये लोग प्रतिदिन सड़क पर हमें दिखते हैं ।
ये काम प्रायः निम्नवर्ग के लोग करते हैं ।
काम का अभाव है मध्यमवर्ग के पास । न तो वे सब्जी का ठेला लगा सकते हैं और न ही कुली का काम कर सकते हैं
यहां मैं कहना चाहूंगी की निम्नवर्ग के लोग भी काफी पढ़े लिखे हैं । ग्रैजुएट तो प्रायः सभी हैं । पर वे नौकरी न मिलने पर छोटे मोटे काम कर लेते हैं । पर मध्यमवर्ग के बच्चे नहीं कर पाते हैं । यों कहिये न तो उनके पास वो कौशल है और न ही उनका मन मान पाता है छोटे छोटे काम करना ।
नौकरी का अभाव है । सरकारी नौकरी हो प्राइवेट नौकरी हो बेकार युवक युवतियों की संख्या ज्यादा है । घर कैसे चलेगा । ब्याह ही नहीं करते हैं ये युवक , युवती ।ऐसे युवा परेशान हैं आंदोलन कर के सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं ।
उच्चवर्ग के युवक युवती विदेशों में पढ़ते हैं और अपने देश लौट कर अपने पिता का कारोबार बेहतर ढंग से चलाते हैं । उसे बढ़ाते हैं । वे निश्चिंत हैं । उनके पास रोटी , कपड़ा मकान का अभाव नहीं है ।
No comments:
Post a Comment