Saturday, 25 January 2025

स्मार्ट सिटी -2





#इन्दु_बाला_सिंह


आगे बढ़ने पर हम पायेंगे अठारह तल्ला बिल्डिगें । 


हर बिल्डिंग के निवासियों को अपनी कारें और 


मोटरसाइकिल या स्कूटी रखने के लिए सड़क 


के सामने सफ़ेद पेंट से निशान लगे ब्लॉक हैं 


जिनके अंदर लोग अपनी सवारियाँ रख सकते हैं 


इसके अलावा एरियाके अनुसार चार तल्ला और 


तीन तल्ला घुमावदार कार गैरेज हैं ।


सड़क के किनारे एक से बढ़ कर एक दुकानें हैं 


जहां हम राशन , सब्जी और दवाएँ ले सकते हैं । 


चाय समोसे की दुकानें हैं । पिज्जा की भी 


दुकान है ।


फ्लैट में प्रवेश करने के लिये भी सिक्योरिटी के 


माध्यम से गुजरना पड़ता है । 


घरों में चलते किंडरगार्टैन स्कूल भी दिखते हैं 


यहाँ ।


क्लब और स्टेडियम भी है जहां बच्चे , युवा और 


बुजुर्ग अपना समय काट सकते  हैं ।


अस्पताल बनने जा रहा है ।


कुल मिला कर पलावा सिटी अभी विकसित हो 


रही है ।


नये मकान बन रहे हैं ।


पलावा सिटी रहने लायक़ एक सुरक्षित और 


शांत स्थान है ।



No comments:

Post a Comment

मुंबई में कुछ वर्ष

  कुछ साल मुंबई में क्या रही कि मोहित हो गई म्हारष्ट्र के कल्चर से । छोटी छोटी लड़कियां लड़के कॉलोनी के प्रोग्राम में नृत्य करते थ...