#इन्दु_बाला_सिंह
पापा आ गये हैं । चलो घर । - माँ ने कहा
अपनी पार्क में खेलती चार वर्षीय बेटी को ।
क्या बचपन में बच्चे के मन में अपने पापा के
प्रति डर नहीं बैठ रहा है । घर का महत्त्वपूर्ण
व्यक्ति उसका पिता है । ऐसी बच्ची अपनी माँ
से क्यों डरे ?
मुझे याद है मेरी एक महिला परिचित बोलती थी
कि उसकी बेटी उसे धमकाती है - पापा से मैं
बोल दुंगी।
वह तो तीन वर्षीय लड़की थी । वह बच्ची अपनी
माँ का कहना बिलकुल नहीं मानती थी ।
घर अनजाने में हानिकारक माहौल पैदा हो
जाता है ।
No comments:
Post a Comment